फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समाज ने मनाई भामाशाह की जयंती

Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह की 469वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले हुए कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 28 जून 1547 को राजस्थान के जिला अलवर में हुआ था। देश की रक्षा के लिए अकबर के विरुद्ध हुए युद्ध में उन्होंने महाराणा प्रताप को अपनी सारी पूंजी दान में दे दी थी, इस कारण वह दानवीर कहलाए। नगर पंचायत रोजा के चेयरमैन अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज को भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीप गुप्ता, महासम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता, जेसीआई अध्यक्ष अमित गुप्ता, युवा नगराध्यक्ष अनोज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, आनंद गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुमित ओमर, अंबरीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, रचित गुप्ता, नितिन गुप्ता, रजत गुप्ता, गौरव गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, राजजी गुप्ता, पार्थ गुप्ता, रवि गुप्ता, मधुरेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया भामाशाह का जन्मदिन
खुटार। अखिल भारतीय वैश्य समाज के लोगों ने नगर के देवा पब्लिक स्कूल में दानवीर भामाशाह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अधिवक्ता देवेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भामाशाह वैश्य समाज के सूर्य हैं और सभी को उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। वैश्य समाज के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि भामाशाह दानवीर और त्यागी पुरुष थे। हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति दान दे दी थी। इस अवसर पर विमलेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, विजय गुप्ता, विमल गुप्ता, राजू गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गुंजन गुप्ता सहित वैश्य समाज के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


भामाशह की जयंती मनाई गई
पुवायां। अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन की युवा इकाई की ओर से नगर के प्रशांत ब्रदर्स पर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रतीक गुप्ता, विनायक अग्रवाल, मकुल गुप्ता, जयंत गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, इंद्रेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, विवेक गुप्ता, संदीप गुप्ता, निर्दोष गुप्ता, गुंजन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

निरंकारी भवन में हुआ सत्संग
शाहजहांपुर। संत निरंकारी भवन में हुए सत्संग में मुखी नत्थू लाल ने कहा कि सद्गुरु बाबा हरदेव महाराज मानव को इंसान बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। उनकी कृपा से समाज से कुरीतियां दूर हो रही है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वह बाबा के बताए रास्ते पर चलकर उनके आदर्शों से सीख लें। सत्संग में श्रीकृष्ण, राजेश गुप्ता, मुन्नालाल, श्यामा, माया, बिशुन देवी, वेद प्रकाश रावत आदि ने भी विचार रखे। पे्रेमी कश्यप के संचालन में हुए सत्संग में दिनेश, नंद किशोर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें