फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों पर होली और ईद तक जुर्माना न लगाया जाए

Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारी नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा से मुलाकात की। आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क पर सामान रखकर बेचने वालों से 20 हजार रुपये जुर्माना लगाने का विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि होली और ईद तक जुर्माना न लगाया जाए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि पूरे वर्ष वैसे ही व्यापार चौपट रहा है। ऐसे समय में होली के समय व्यापारी पिचकारी, रंग, कपड़े आदि दुकान के आगे बढ़ाकर लगा लेते हैं। नगर निगम द्वारा सामान दुकान से आगे रखने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का एलान किया है, जो गलत है। व्यापार मंडल ने सभी बाजारों के अपने व्यापारी साथियों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क पर न रखें।
अतिक्रमण को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय मंत्री व युवा जिलाध्यक्ष उवैस हसन खां, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, इकबाल खान लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें