बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ ने कहा कि जिले में सर्राफा व्यापारियों और मिल मालिकों पर आए दिन हमले और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिजीत द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में सर्राफा व्यवसायी राजकमल वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां, अनीस खां, रामगोपाल अग्रवाल, विनोद राठौर, सुनीता गुप्ता, राजा रस्तोगी, योगेश वाजपेयी, रजत अग्रवाल, विजय राठौर आदि मौजूद रहे।