फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत:संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को ऑनलाइन व्यापार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस बीच कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिए ज्ञापन में कहा है कि ऑनलाइन व्यापार की वजह से देश के सभी दुकानदारों पर अत्यधिक संकट आ गया है। ऑनलाइन खरीदारी की वजह से ग्राहक बाजारों में नहीं आ रहे हैं। दुकानदार के माध्यम से कई नागरिकों को रोजगार प्राप्त होता है, इससे करोड़ों घरों को रोजी-रोटी प्राप्त होती है।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष ओवैस खां, सुशील दीक्षित, अखिल मिश्रा, पंकज टंडन, लकी खां, अशोक गुप्ता, महेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें