संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी ट्रेड/बाजारों के अध्यक्ष/महामंत्रियों से इस ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने और हर स्तर से व्यापारियों के एकता का परिचय देने का आह्वान किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री अमित शर्मा, शशांक कौशिक, हनी सिंह, सचिन अग्रवाल, अखिल मिश्रा, कंचन गुप्ता, आसिफ खान, सरताज अली, सरदार रविंद्र सिंह, इकबाल खान लकी, पंकज टंडन, सरताज खान, फुरकान अली, मोहम्मद सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।