नगर की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। बता दें कि कुछ दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था लचर हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन के निर्देशानुसार 15 घंटे की सप्लाई में मात्र पांच घंटे ही मिल पाने और रात में बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके नगरवासियों ने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे सैकड़ों की तादात में नगरवासी एकत्र होकर बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों ने सप्लाई को रात में देने का आश्वासन दिया। बही नगरवासियों ने पांच जून तक सप्लाई ठीक तरह से नहीं आने पर आंदोलन की धमकी दी। इस मौके पर मोहित गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, सज्जन खान, सचिन गुप्ता, संजू, कल्लू, सुनील, विवेक गुप्ता, शोभित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।