फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नमूने लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

विज्ञापन
तिलहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम से व्यापारी नेताओं की होती नोंकझोंक। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। पुलिस के साथ बाजार में पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को देखकर कई दुकानें बंद हो गईं। इस बीच व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने होली के बाजार के दौरान सैंपल लिए जाने को व्यापारियों का उत्पीड़न बताया। इस दौरान व्यापारी नेताओं और अधिकारियों की काफी देर तक नोकझोंक भी होती रही। इसके बाद विधायक के नाराजगी जताने पर टीम लौट गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के छापा मारने की खबर पहुंचते ही नगर की कई किराना और मिठाइयों की दुकानें खुली ही नहीं। शाम को पहुंची अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ जब छापा मारा तो भी अधिकांश दुकानें बंद थीं। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम नगर पालिका पहुंची।
इसी दौरान व्यापारी नेता हितेश गुप्ता रिंकू और सौरभ गुप्ता रवि कई व्यापारियों के साथ नगर पालिका पहुंच गए। व्यापारियों ने होली के समय उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टीम से नाराजगी जताई। व्यापारियों से नोकझोंक के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने कहा कि उन्हें डीएम से जांच करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

होली पर बिकने वाली हरी-लाल कचरी पर पूरी तरह प्रतिबंध है। व्यापारियों ने कहा कि जहां पर इसका निर्माण होता है, वहां पर छापा मारें। छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा। व्यापारी नेताओं ने विधायक सलोना कुशवाहा से फोन पर बात करते हुए व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार निकहत सिद्दीकी ने टीम से कहा कि वह एसडीएम से मामले में बातचीत करें। रवि ने बताया कि शुक्रवार सुबह एसडीएम से बातचीत करेंगे, उसके बाद आगे अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें