फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में की गई अमेरिका से ट्रेड डील : बिजेंद्र सिंह

विज्ञापन
पुवायां में पत्रकारों से बात करते भाकियू टिकैत गुट के प​श्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील एपस्टीन फाइल में मंत्री का नाम आने के बाद दबाव में की गई है। यह डील किसानों के लिए डेथ वारंट है।
विज्ञापन

बिजेंद्र यादव मंगलवार को पुवायां में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है। अमेरिका में बड़े किसान हैं। अमेरिका से पहले आयात जीरो टैरिफ पर था। छह महीने पहले इसे 25 प्रतिशत और बाद में रूस से तेल खरीदने की धमकी को लेकर 50 प्रतिशत किया गया। अब डील में टैरिफ 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अमेरिका का जो सामान आता था, उस पर भारत 30 से 80 तक टैरिफ लेता था, उसे जीरो कर दिया गया है। इस डील से किसान के साथ ही श्रमिक और छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
किसान नेता ने कहा कि यह पहली सरकार है जो गरीबों से लूटती है और उद्योगपति को देती है। इस सरकार में सबसे ज्यादा लोग रुपये लेकर विदेश भागे। उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। सरकार चाहती है कि किसान परेशान होकर खेती छोड़ दें और उद्योगपति खेती पर काबिज हो जाएं। ऐसा होने पर पूंजीपति आटा, चावल, सब्जियां महंगी बेचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रेड डील रद्द कराने के लिए आंदोलन शुरू हो चुका है। अमेरिका से किया गया समझौता रद्द कराने के लिए सरकार को मजबूर किया जाएगा। किसानों को जमीन बचानी है तो बड़े आंदोलन को तैयार रहें। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें