फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा उतारने के लिए चालक संग मजदूरी पर बरेली जा रहे थे मजदूर
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर पुल के पास बुधवार रात ट्रक की टक्कर लगने से भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमाबाद पट्टी (गुलचप्पा) निवासी एहसान नवी (34) की मौत हो गई। चालक हीरालाल मामूली रूप से घायल हुए हैं।
तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नजरपुर निवासी हीरालाल बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर बरेली जा रहे थे। भूसा उतारने के लिए एहसान नवी भी मजदूरी पर उनके साथ जा रहे थे। शारदा नहर पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे एहसान नवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल चालक हीरालाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एहसान नवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी अब पत्नी के कंधों पर आ गई है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें