फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम

Tue, 17 Mar 2026 02:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के समीप ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। ट्रॉली में गन्ना लदा हुआ था। गन्ना हाईवे पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली मंगलवार को हाईवे पर पलट गई। गन्ना सड़क पर बिखरने से लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने सड़क से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर रास्ता खाली कराया तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। 

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के गांव लखुआ के रहने वाले संजय मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खेत से छोटे ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के पास बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर में लग गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें लदा गन्ना हाईवे पर बिखर गया। 

हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल 
इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। चालक संजय को भी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर फैले गन्ने को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस बीच लोगों ने कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें