खुटार के गांव लक्ष्मीपुर के पास पलटी आलू भरी ट्राली। संवाद
खुटार। लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में आलू की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
मोहल्ला कोट तिकुनियां निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उनका चालक गांव सौफरी निवासी अशोक कुमार ट्रैक्टर-ट्राॅली से खुटार से आलू भरकर गंगसरा के कोल्ड स्टोर पर जा रहा था। लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पास एक बाइक सवार ट्रैक्टर के सामने आ गया। उसे बचाने के फेर में ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ट्राॅली में भरी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। ट्रैक्टर स्वामी ने बोरियां हटवाकर एक तरफ से आवागमन सुचारू कराया। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद