फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन विभाग की जमीन पर गेहूं की बोआई करते ट्रैक्टर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। छिदकुरी गांव में वन विभाग ही जमीन पर कब्जा कर कुछ लोग वहां गेहूं की बोआई कर रहे हैं। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर बुधवार की शाम वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर बोआई में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रैक्टर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

छिदकुरी गांव में वन विभाग की सैकड़ों बीघा खाली पड़ी जमीन पर लोग कब्जा कर वहां लंबे समय से विभिन्न फसलें ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में वन विभाग ने करीब दो सप्ताह पूर्व सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग बेखौफ हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के अनुसार ट्रैक्टर कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें