फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलपतपुर में ट्रैक बाधित होने से तमाम ट्रेनें हुईं लेट

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-रामपुर सेक्शन पर दलपतपुर स्टेशन के पास मंगलवार को देर रात ओएचई लाइन का पोल रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से ट्रेनों का सामान्य आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुरादाबाद से सभी ट्रेनों का रूट बदलकर उन्हें वाया चंदौसी गुजारे जाने के कारण लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें यहां चार से छह घंटा देरी से पहुंची। इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को स्टेशन पर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। 
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार को रात 12.20 बजे दलपतपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के समानान्तर ऊपर से निकली 25 हजार वोल्ट वाली ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का एक पोल अचानक गिर गया। इससे वहां अप और डाउन लाइनों पर ओएचई का तार भी गिर गया। गनीमत यह रही कि लाइन ब्रेक होते ही आटो ट्रिप कर गई। इससे रेलवे ट्रैक करंट से सुरक्षित रहा, लेकिन मुरादाबाद से लखनऊ दिशा को जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। 
अधिकारियों ने बताया कि दलपतपुर में रेलवे ट्रैक बुधवार को सुबह 6.30 बजे क्लीयर हो सका। इस कारण लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से चंदौसी, आंवला, चनेहटी होकर आगे निकाला गया। इस कारण तमाम ट्रेनें लेट हो गईं। सुबह चार बजे यहां पहुंचने वाली दिल्ली-लखनऊ  मेल दिन में नौ बजे आई। देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 8.40 पर आई, जबकि इसके आने का निर्धारित समय सुबह पांच बजे है। इसी तरह तड़के 3.20 बजे आने वाली जनता एक्सप्रेस सात बजे और तड़के 3.40 बजे आने वाली शहीद एक्सप्रेस यहां सुबह 8.05 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें