फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मुक्त बैरियर की मांग को व्यापारियों का समर्थन

Wed, 30 Sep 2015 10:52 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 संपूर्ण भारत में टोल टैक्स मुक्त बैरियर की मांग को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा बृहस्पतिवार को प्रस्तावित ट्रकों की चक्काजाम हड़ताल को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट ने समर्थन की घोषणा की है। यह अलग बात है कि जिले के ट्रांसपोर्टर एक दिवसीय हड़ताल को लेकर असमंजस में हैं क्योंकि उन्हें हड़ताल के बारे में केंद्रीय कमेटी अथवा स्थानीय पदाधिकारियों से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई प्रेसवार्ता में संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र केंद्र सरकार के समक्ष गत दो अगस्त को यह मांग रख चुके हैं। संगठन का मानना है कि ट्रकों से माल ढुलाई कराने वाले वाहन स्वामी सरकार को रोड टैक्स, नेशनल परमिट टैक्स और छह रुपये लीटर डीजल टैक्स पहले ही चुका देते हैं, इसलिए बेहतर सड़कें देना केंद्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही इसी आधार पर टोल बैरियर मुक्त भारत की मांग उठा चुके हैं। इसलिए ऑल इंडिया हड़ताल को संगठन ने नैतिक आधार पर समर्थन देने का निर्णय किया। जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि टोल टैक्स की वसूली के लिए बैरियरों पर ट्रक खड़े करने पर हर साल एक लाख करोड़ रुपये का डीजल व्यर्थ में जल जाता है। पत्रकार वार्ता मेें सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, शाहनूर खां, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जिले के ट्रांसपोर्टर हड़ताल में सहभागिता को लेकर ऊहापोह में हैं क्योंकि उन्हें इस बारे में केंद्रीय अथवा प्रदेश नेतृत्व से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले। व्यापारी नेता दुआ ने डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय चोपड़ा के हवाले से कहा कि यह जिले के ट्रांसपोर्टर्स पर छोड़ दिया गया है कि वे बृहस्पतिवार को बाहर भेजे जाने वाले माल की लोडिंग कराएं अथवा नहीं। मोती ट्रांसपोर्ट के संचालक अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिले से माल लेकर अन्य शहरों को काफी कम ट्रक रवाना होते हैं, लेकिन हड़ताल का लांग रूट के ट्रकों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें