फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोका तो फायरिंग कर भागे पशु चोर 

Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात पशु चोरी करते समय जाग हो जाने पर चोरों ने फायरिंग कर दी और तीन पशुओं को लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गांव पिपरा जप्ती निवासी बेबी सिंह ने बताया कि वह गांव के बाहर रोड के किनारे रहते है। सोमवार रात लगभग 12 बजे एक पिकअप उनके दरवाजे पर आकर रुकी और वाहन से उतरे करीब छह चोरों ने घर के बाहर बंधी गाय वाहन में लाद ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के शिवदयाल की एक गाय खोलकर गाड़ी में लाद ली। आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी और वाहन सहित भाग निकले। गांव नभीची के निर्भान सिंह की एक गाय भी चोर वाहन में लाद ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के बाद भी पुलिस ने पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि चोरी और फायरिंग की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें