फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शौचालय शुरू नहीं, प्रधानाध्यापक का अस्थायी वेतन वृद्धि पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय बिचौली विकासखंड निगोही में कार्यरत प्रधानाध्यापक रमाकांत ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिवानी के अनुरोध करने के बाद भी विद्यालय में भेजी गई कंपोजिट धनराशि से शौचालय शुरू नहीं कराया। शिकायत मिलने पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक वर्ष के लिए अस्थायी वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया तिवारी, राघवपुर, सिकंदरपुर, खिरिया खुर्द, कजरी नूरपुर गिरगिचा एवं अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में पाई गई कमियों में सुधार लाने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।
परिषदीय विद्यालयों में भेजे गए कंपोजिट धनराशि को व्यय न करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक की अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें