फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देवउठनी एकादशी आज, खूब हुई गन्ने की बिक्री

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एकादशी के लिए गन्ने की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की श्री हरिप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी शनिवार को मनाई जाएगी। पूजन के साथ ही व्रत के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर गन्ने की बिक्री की गई।
विज्ञापन

श्रीरुद्र बालाजी धाम के पुजारी पंडित केके शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को तड़के 4:02 से एकादशी तिथि प्रारंभ हो गई। ये शनिवार की रात 02:57 तक रहेगी। अखिल सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु का विधिवत पूजन कर उनको योग निद्रा से जगाया जाएगा। इस दौरान भद्रा 3:30 बजे से लग रही है। इसलिए 3:30 से पहले ही गन्ने का पूजन कर उसका सेवन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें