कांट। नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन रविवार को कथावाचक पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की करुणा, भक्तों के प्रति उनके प्रेम एवं धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले हैं और सच्चे मन से की गई भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन को सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति मिलती है। संवाद