फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ने तिलहर टीम को 10 रन से हराया

Fri, 25 Dec 2015 10:55 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर हीरा लाल दिनकर मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मिर्जापुर तथा तिलहर की टीम के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने दस रनों से जीत दर्ज की। विजयी टीम के खिलाड़ी जीशान को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

बीस ओवरों के मैच में मिर्जापुर की विजेता टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 16 ओवरों में ही विपक्षी टीम को पवेलियन की रास्ता दिखा दिया। पूर्व में टूर्नामेंट का कालेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मैच के अंपायर विजय और विपिन रहे, जबकि रमेश त्रिवेदी व लक्ष्मीकांत ने कमेंट्री की। इस दौरान आनंद त्रिवेदी, रामरहीस, शैलेश दिनकर आदि बराबर व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें