बरेली में बैडमिंटन टूर्नामेंट की प्रतियेागिता के विजेता बच्चे प्रमाण पत्र के साथ। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। शूटर्स बैडमिंटन अकादमी बरेली की ओर से ओपेन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तिलहर के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए पुरस्कार हासिल किए हैं।
गौरव बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार झटके हैं। अंडर-9 एकल में मोहम्मद शयान ने दूसरा, अंडर-9 में डबल में मोहम्मद शयान और क्यान ने बाजी मारी। इसी तरह अंडर-11 डबल में मोहम्मद शयान और अरनव ने जीत दर्ज की। अंडर-15 में राघव और आराध्य ने प्रथम स्थान पाया। अभिनव व शुभ द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को आयोजक फरहत इकबाल सिद्दीकी, कोच समीर उल्ला खां, शिवम व तिलहर के कोच गौरव, केशव आदि ने पुरस्कृत किया। संवाद