फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: वार्डों में सफाई न होने पर भड़के सभासद, नगर पालिका कार्यालय के सामने डलवाया कूड़ा

Sat, 03 Oct 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

 तिलहर नगर पालिका के वार्ड 12 और 25 के सभासदों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वार्डों से कूड़ा एकत्र कर पालिका कार्यालय परिसर में डाल दिया। सभासदों का आरोप है कि वार्डों में नियमित सफाई नहीं होती। इससे गंदगी और जलभराव रहता है। 
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के बाहर डलवाया कूड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की तिलहर नगर पालिका के वार्ड संख्या 12 और 25 में सफाई व्यवस्था नहीं होने से नाराज सभासदों ने शनिवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। दोनों वार्डों के सभासदों ने सुबह करीब 10 बजे अपने-अपने वार्डों से कूड़ा एकत्र कराया और ट्रॉली-ट्रैक्टर में भरकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने वार्डों से लाया गया कचरा कार्यालय परिसर में ही डलवा दिया। अचानक कार्यालय परिसर में कचरे का ढेर लगने से पालिका कर्मचारियों में भी खलबली मच गई।

विज्ञापन


सभासदों का कहना है कि उनके वार्डों में नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही है। कई स्थानों पर कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई भी समय से नहीं होने के कारण गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासदों ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

सभासदों ने कहा कि जब वार्ड का कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं हो रही है तो उसे पालिका कार्यालय में ही पहुंचा दिया गया है, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों को जमीनी स्थिति का पता चल सके। उन्होंने नियमित सफाई और समय से कूड़ा उठवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें