फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत गुट का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी

Sat, 16 Jan 2016 06:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना पिछले कई दिनों से जारी है।  
विज्ञापन

धरना स्थल पर मौजूद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किसान अपनी फसल के वाजिब हक के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। मगर शासन-प्रशासन को उनकी मांगों पर गौर करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान धैर्य से काम लें, यदि समय रहते गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं की गई तो किसान जनांदोलन छेड़ने को बाध्य होगा। इस मौके पर दिनेश सक्सेना, ब्रज किशोर मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव आदि ने भी गन्ना मूल्य वृद्धि करने की बात कही। अध्यक्षता तौलेराम ने और संचालन जिला सचिव बृज किशोर ने किया। छुट्टन अंसारी, अतीउल रहमान, मीना, दिवाकर, श्रीकृष्ण जाटव, जुमना दीन, शिवसरन लाल, गेंदनलाल, मुनेश कुमार, रामलखन वर्मा, महेश सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें