फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार का भ्रमण करते एसपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपोत्सव से पहले धनतेरस के अवसर पर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। सोना, चांदी, बर्तन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। त्योहार की इस रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वे अपने-अपनें क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना पर तत्काल प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने बताया कि त्योहारों को लेकर बाजार ही नहीं तिराहों-चौराहों पर भी ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस की कई टीमें भ्रमणशील रहेंगी। निगरानी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें