फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के पीछे परमानंदपुर गांव तक पहुंचा बाघ

विज्ञापन
बाघ के पगचिन्हों को देखते वन विभाग की टीम।संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। 10 जनवरी से गांव नगला ब्राहिम के खेतों में डेरा जमाए बैठा बाघ बृहस्पतिवार की रात किसी जानवर का पीछा करते-करते पड़ोस के गांव परमानंदपुर तक पहुंच गया। गांव के करीब बाघ के पदचिन्ह देखकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा के गांव नगला ब्राहिम के पश्चिमी दिशा के गन्ने के खेत में दस जनवरी से बाघ डेरा जमाए है। बाघ की दहशत की वजह से लोग शाम ढलते ही खेतों में जाने से परहेज करने लगे हैं। वहीं वन विभाग ने गांव नगलामधा और मकरंदापुर में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए हैं, किंतु बाघ पिंजड़ों के करीब तक तो जाता है लेकिन अंदर नहीं जा रहा। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात बाघ किसी जंगली जानवर का पीछा करते-करते पड़ोस के गांव परमानंदपुर जा पहुंचा। शुक्रवार सुबह गांव के करीब बाघ के पदचिन्ह देखकर ग्रामीण सहम गए। तब उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें सावधान किया। ग्रामीणों से कहा कि बिना वजह खेतों में जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें