फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील

विज्ञापन
बैनर लगाकर लोगों से क्षेत्र में ना जाने की गई अपील । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के गांव नगला इब्राहिम में बाघ की मौजूदगी वाले इलाके में वन विभाग ने बैनर लगाकर लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की है। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक भी मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला इब्राहिम में पिछले करीब 10 दिन से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। किसानों की फसलें पानी व दवाई लगाने के लिए तैयार हैं, मगर किसान बाघ के डर की वजह से अपने खेतों में जाने से बच रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें अपनी गेहूं की फसल के खराब हो जाने का डर सताने लगा है । इधर शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने गन्ने के खेत में पिछले 10 दिनों से डेरा डाले बाघ के चहलकदमी करने वाले क्षेत्र को चिह्नित कर वहां रस्सी लगाकर बैनर टांग दिया। बैनर में बाघ प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील की है। बृहस्पतिवार को मीरानपुर कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह गांव पहुंचे थे और ग्रामीणों को सावधान रहने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें