फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने गाय पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गांव इब्राहिम नगला में बाघ की दहशत बरकरार है। बुधवार की रात बाघ ने एक गाय को हमला कर घायल कर दिया। दहशत के कारण किसान खेत में फसल को देखने नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला इब्राहिम के जंगल में बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। बुधवार की रात करीब नौ बजे गांव नगला मधा के किसान गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक बाघ ने जंगल में घूम रहे गायों के झुंड पर हमला कर दिया। गायों के रंभाने की आवाज सुनकर खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाया। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ के हमले में एक गाय बुरी तरह जख्मी हुई है। गांव नगला इब्राहिम के किसान जयवीर ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल बाघ की मौजूदगी वाले गन्ने के खेत के पास में ही है। बाघ के खौफ की वजह से वह गेहूं की फसल में दवाई नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं गांव के ब्रजमोहन ने बताया कि उनका खेत भी गन्ने के खेत के पड़ोस में है। वह भी बाघ के डर की वजह से खेत में दवा नहीं लगा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़वाए जाने की मांग की है। उधर वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी वाले गन्ने के खेत के आबादी क्षेत्र की ओर रस्सी से बैरिकेडिंग कराकर ग्रामीणों को उधर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें