खुटार। प्रतापपुर में बाघ ने एक नीलगाय को मार डाला। ड्यटी के बाद घर जा रहे होमगार्ड ने भागकर जान बचाई।
खुटार थाने में होमगार्ड गांव प्रतापपुर निवासी राम सिंह शनिवार शाम रोडवेज बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे। कुछ दूर खेत में बाघ दिखने पर वह शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ गन्ने के खेत में चला गया था।
गांव प्रतापपुर निवासी अधिवक्ता कृष्ण प्रताप सिंह के खेत में एक नीलगाय मरी मिली। कृष्ण प्रताप सिंह परिवार के संजय सिंह, सानू सिंह, ब्रजेश सिंह आदि के साथ लाठी-डंडों लेकर खेत में पहुंचे। आसपास बाघ के जैसे पंजों के चिह्न भी मिले हैं। गांव प्रतापपुर के प्रधान नवल किशोर ने बताया कि चार-पांच दिनों से बाघ खेतों की तरफ देखा जा रहा है, जिससे लोग खेत की ओर जाने से कतरा रहे है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ के नीलगाय को मारने की सूचना नहीं मिली है। संवाद