फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महुआ पिमई के खेतों में दिखा बाघ, किसानों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव महुआ पिमई के पास खेतों में बाघ दिखने पर किसानों ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। बाघ दिखने से किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन


महुआ पिमई के रिंकू कुमार सोमवार को अपने साथी प्रदीप के साथ धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे। दोपहर में अचानक एक बाघ गन्ने से खेत से निकल कर धान के खेत की ओर आ गया। बाघ को देखकर रिंकू और प्रदीप शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी शोर मचाने लगे। इस पर बाघ फिर से गन्ने के खेत में चला गया। जानकारी गांव पहुंची तो गांव से तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और शोर शराबा करते रहे।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने बाघ देखे जाने की जानकारी वनकर्मियों को दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। वनकर्मियों ने गांव के लोगों को बताया कि बाघ जंगल की ओर चला गया है। इसके बाद भी किसान खेत में समूह बनाकर जाएं और काम करते समय आवाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें