फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में घास काट रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत

Sun, 21 Sep 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)

सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ ने दहशत फैला दी। बाघ ने खेत में घास काट रहे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर बाघ का भगाया और ग्रामीण की जान बचाई। हालांकि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
घायल श्यामपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रविवार सुबह खेत पर घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। हमले में ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बाघ के हमले की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


खुटार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर पटियात निवासी 45 वर्षीय श्यामपाल रविवार सुबह खेत में घास काटने के लिए गए थे। घास काटते समय अचानक पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो बाघ भाग गया। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को बाइक से खुटार सीएचसी पहुंचाया गया। 

घटना की जानकारी पाकर खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव सीएचसी पहुंचे और घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद रेंजर ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी काफी दिनों से देखी जा रही है। दो दिन पूर्व बाघ ने गांव के पास एक छुट्टा पशु का भी शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें