फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने किया खाने का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। निष्ठा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने शनिवार को भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने का आरोप लगाते हुए उसका बहिष्कार कर दिया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। जानकारी पाकर बीईओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रशिक्षणरत शिक्षकों के लिए भोजन बनवाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी द्वारा अपनी गलती मानने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुवायां में बीआरसी कार्यालय पर शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस समय तीसरा बैच चल रहा है। प्रथम बैच के प्रशिक्षण के दौरान 15 फरवरी को भी भोजन की घटिया गुणवत्ता को लेकर बवाल हुआ था और पुलिस बुलानी पड़ गई थी। शनिवार को तीसरे बैच के 140 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर में शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए, उसको खानें से इनकार कर दिया। जानकारी मिली तो अधिकारियों में खलबली मच गई। बीईओ रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों से बातचीत की, उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे नाश्ते में चाय या कॉफी के साथ पनीर या ब्रेड पकौड़ा, दोपहर में एक बजे भोजन में दाल, मिक्स बेज, रोटी, चावल, बूंदी रायता, अचार, एक पीस मीठा और दोपहर बाद तीन बजे चाय, ब्रेड मक्खन, बिस्किट, नमकीन दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन आज तक कॉफी नहीं दी गई, नाश्ता भी मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। भोजन को लेकर ठेकेदार के कर्मचारी को समझाने के बाद भी स्थित में सुधार नहीं हुआ। बीईओ ने भोजन ठेकेदार के कर्मचारी को मौके पर बुलाकर कहा कि भोजन की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी ने गलती मानी और आगे से नाश्ता समय पर और भोजन सही गुणवत्ता का देने की बात कही। इसके बाद शिक्षक शांत हुए और भोजन किया।
मिल रहे 174, केवल 74 का ही खिला दो खाना
पुवायां। शिक्षकों ने कहा कि अन्य ब्लॉकों में भोजन का टेंडर कम राशि का हुआ है। पुवायां में प्रति शिक्षक 174 नाश्ते और खाने के लिए ठेकेदार को दिए जा रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता अन्य स्थानों की अपेक्षा बेहद खराब है। शिक्षकों ने कहा कि यदि 74 रुपये का ही नाश्ता, खाना दे दिया जाए तब भी गुणवत्ता बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन को लेकर कुछ समस्या थी। ठेकेदार के कर्मचारी को समझा दिया गया है। शिक्षकों से भी बात की गई। अब कोई समस्या नहीं है।
- रामकिशोर, बीईओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें