कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जखिा गांव के पास शनिवार को देर रात दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाराकलां से एक रिश्तेदारी में गजन नगला जा रहे बदायूं जनपद के कादर चौक थानांतर्गत गांव बचऊ निवासी पुष्पेंद्र व जसवीर और दूसरी बाइक से पटना देवकली शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ लेकर जा रहे धर्मपुर सथरा गांव के विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात पीएचसी पर लाया गया। संवाद