फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बरात में आए तीन साल के बच्चे को पिकअप ने कुचला, मासूम की मौत से परिवार में कोहराम

Tue, 16 May 2023 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तीन साल का आर्यन अपने पिता के साथ अजीजगंज मोहल्ले में शादी समारोह में जा रहा था। देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। 
विज्ञापन
आर्यन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज में सोमवार रात पिता के साथ बरात में आए तीन साल के बच्चे को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से शादी समारोह में खलबली मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। यह देख चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के गांव लिनथरा निवासी रामवीर तीन साल के बेटे आर्यन के साथ पैदल बरात में जा रहे थे। इसी दौरान गर्रा पुल की ओर से आ रही पिकअप ने आर्यन को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उधर, हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। वहीं मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद चाचा रामनिवास की ओर से पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें