फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन महिलाओं, बच्चों को घर में घुसकर पीटा

Sun, 30 Jul 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव सिसोरा सिसोरी के शिवलखन शुक्ला की पत्नी रानी शुक्ला ने घर में घुसकर परिवार के लोगों की पीटने, पुलिस के सामने पथराव करने आदि आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताया कि उनके पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। पति के तहेरे भाई मनोज शुक्ल परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। उनकी पैतृक संपत्ति गांव में है। गांव के ही सुभाष और उनके पुत्र मोहित, रोहित जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने मनोज शुक्ल की जमीन पर कब्जे का विरोध किया था। इससे आरोपी रंजिश मानते हैं। 26 जुलाई को सुभाष, रोहित और मोहित जबरिया उनके घर में घुस आए और पीटने लगे। बचाव करने पर सास, ननद और बच्चों को भी पीटा गया। इसके बाद उन्होंने उनके घर पथराव कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस के आगे भी आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते रहे और पथराव करते रहे। पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई। 27 जुलाई को भी आरोपियों ने परिवार के लोगों को गोली मार देने की धमकी दी। बंडा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें