खुटार। खुटार में सीज शस्त्र दुकान दुुर्गा आर्म्स स्टोर को डीएम के आदेश पर खुलवाकर तीन लाइसेंसधारकों को उनके रिवाल्वर सौंपे गए।
विभिन्न अनियमितताओं और फर्जी शस्त्र लाइसेंस पकड़े जाने के बाद दर्ज रिपोर्ट के आधार पर दुर्गा आर्म्स स्टोर को कई साल पहले सीज कर दिया गया था। दुकान में तमाम लोगों के शस्त्र रखे हुए हैं। लखीमपुर के मैलानी कस्बा निवासी नित्यानंद गोयल, धर्मेंद्र गोयल, राजेश कुमार गोयल से शाहजहांपुर के डीएम से मिलकर दुकान खुलवाकर शस्त्र दिलवाने की मांग की थी।
डीएम ने एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक को दुकान स्वामी के साथ दुकान खुलवाकर तीनों लोगों के रिवाल्वर उनको सौंपने का आदेश दिया था। शुक्रवार को अधिकारियों ने दुकान खुलवाकर लाइसेंसधारकों को रिवाल्वर सौंपने के बाद दुकान को फिर से सील कर दिया। संवाद