हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरुक पाठक
सिंधौली (शाहजहांपुर)। मुड़िया मोड़ पर राठौर सीमेंट एजेंसी के पास शनिवार शाम हादसा हो गया। अचानक तीन वाहन एक-दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है।
पुवायां की ओर जा रही कार, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हुई है। हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के गांव बरी निवासी विमल व सौरभ घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। एक युवक की गंभीर हालत को देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगों के अनुसार, कार नर्सरी में जा घुसी थी। सूचना पर पहुंचे रेंजर वीरेश्वर राव ने नर्सरी का निरीक्षण किया। संवाद