फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरटेक करते समय टकराए तीन वाहन, रोडवेज बस की 12 सवारियां घायल

विज्ञापन
कांट में हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कांट। जलालाबाद रोड पर वलीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात तीन वाहन टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस में सवार 12 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शाहजहांपुर डिपो की बस करीब 20-25 सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर वलीपुर गांव के पास बस के आगे चल रहे टैंकर ने जेसीबी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकरा गया, साथ ही पीछे चल रही बस टैंकर से भिड़ गई।
टैंकर के पहिये अलग हो गए। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। इस बीच भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित ने घायलों की मदद की। पुलिस ने तीनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू किया। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। बाकी लोगों को मामूली चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें