फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर घर से चले गए थे तीन किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने और मोबाइल तोड़ देने से घरवालों से नाराज होकर नियामतपुर गांव के तीन किशोर घर से 50 हजार रुपये चोरी कर बस से गाजियाबाद जा पहुंचे। उन्होंने एक पुराना मोबाइल खरीदा और ऑनलाइन गेम खेलने लगे। पुलिस ने उनके एक साथी को भी ऑनलाइन गेम से जोड़कर उनकी लोकेशन पता लगाई और उन्हें गाजियाबाद से घर ले आई।
विज्ञापन

तीनों किशोर शुक्रवार को अपने घर से निकले थे। देर रात तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू की। इस दौरान एक किशोर के पिता ने बताया कि बेटा मोबाइल पर पब्जी और फ्रीफायर गेम खेलने का आदी था। गेम पर काफी रुपये भी खर्च कर चुका था। उसका मोबाइल तोड़ दिया तो वह घर से 50 हजार रुपये लेकर गांव के अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कहीं चला गया।
वहीं तीनों किशोर शाहजहांपुर से ट्रेन से गाजियाबाद पहुंच गए। वहां पर होटल में कमरा ले लिया। इसके बाद रात में तीनों गेम खेलने लगे। पुलिस ने सोशल साइट पर तीनों को ऑनलाइन गेम खेलता देखा तो उसके साथ गांव के एक किशोर को जोड़ दिया। उसी के जरिये तीनों की लोकेशन पता की।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरों को तलाशने के लिए तीन टीमें बनाईं और एक टीम को तत्काल गाजियाबाद रवाना कर दिया। वहां पहुंची पुलिस ने तीनों किशोरों को कौशांबी बस अड्डे के पास से तलाश लिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने के लिए तीनों किशोर बार-बार ऑनलाइन हो रहे थे। ऐसे में गेम एप के जरिये ही उन तक पहुंचा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें