शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के तीन शिक्षकों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से हुए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम को सफलता से पूरा कर ए प्लस ग्रेड हासिल किया।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तत्वावधान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित पाठ्यक्रम में देश के लगभग 20 राज्यों से तकरीबन 260 प्रतिभागी शामिल हुए थे। कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, राजनंदन सिंह राजपूत व शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.प्रांजल शाही ने पाठ्यक्रम को पूरा करके ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया।
पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे नवीनतम व महत्वपूर्ण विषय पर फोकस करते हुए इसके विविध पहलुओं व भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, सचिव प्रो.अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. आलोक मिश्र ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
राजनंदन सिंह राजपूत
राजनंदन सिंह राजपूत