फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी का चुनाव लड़ा रहे शिक्षक समेत तीन निलंबित

Tue, 09 May 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर पंचायत चुनाव संपन्न कराने में लापरवाही व स्कूल न जाकर पत्नी का चुनाव लड़ाने पर बीएसए ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि कटरा-खुदागंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय शिवदासपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह के नगर पंचायत चुनाव में अनुपम सिंह की प्रचार सामग्री में अपना फोटो छपवाने की शिकायत आई थी। इस पर उन्होंने अरविंद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था। पांच मई को अरविंद ने स्पष्टीकरण दिया। आठ मई को स्कूल जाने की बजाय उनके पत्नी का प्रचार करने की शिकायत मिली। इसके बाद अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत कलान के सुपरवाइजर ने शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर के सहायक अध्यापक/बीएलओ राम विजय वर्मा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे। पर्ची वितरण कार्य प्रभावित होने पर राम विजय वर्मा को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सहबेगपुर के शिक्षक दिनेश चंद्र द्वारा मतदाता पर्ची वितरण कार्य प्रभावित करने पर बीएसए ने उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें