फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हैदरपुर गांव में लंपी वायरस के तीन संदिग्ध मामले मिले, बुखार आने के साथ शरीर में गांठें उभरी

Tue, 18 Oct 2022 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

हैदरपुर निवासी विकास यादव के बैल ने दो दिन से चारा-भूसा खाना बंद कर दिया। उसे बुखार और शरीर पर गाठें देख विकास ने बैल को पशु अस्पताल ले जाकर उसका परीक्षण कराया तो डॉ. सहदीप कुमार ने उसे लंपी वायरस का संभावित मरीज मानते हुए दवाएं दीं थीं।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के परौर में एक माह से बाढ़ और भारी वर्षा से जूझ रहे क्षेत्र के गोवंशीय पशुओं में जानलेवा लंपी वायरस का संक्रमण फैल रहा है। क्षेत्र के हैदरपुर गांव में बैल समेत दो गायों को बुखार आने के साथ शरीर में गांठें उभरी देख पशु चिकित्सक ने उन्हें लंपी वायरस से ग्रस्त मानते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हैदरपुर निवासी विकास यादव के बैल ने दो दिन से चारा-भूसा खाना बंद कर दिया। उसे बुखार और शरीर पर गाठें देख विकास ने बैल को पशु अस्पताल ले जाकर उसका परीक्षण कराया तो डॉ. सहदीप कुमार ने उसे लंपी वायरस का संभावित मरीज मानते हुए दवाएं दीं। बाद में इसी गांव के श्याम सिंह यादव और कल्लू अपनी बीमार गायें अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनमें भी लंपी वायरस के लक्षण पाए गए। पशु चिकित्सक ने हैदरपुर जाकर अन्य पशुओं की जांच कराई, लेकिन वह सभी स्वस्थ पाए गए।

पशु चिकित्सक डॉ. सहदीप कुमार ने बीमार पशुओं की देखभाल के लिए पशुपालकों को सुझाव दिया कि वे दवाएं देने के साथ पशुओं को सुबह-शाम दो चम्मच हल्दी के साथ 50 ग्राम गुड़ खिलाएं। बताया कि लंपी वायरस के संदिग्ध मामले मिलने के संबंध में जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें