शाहजहांपुर। आईआईटी-जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परीक्षा में जनपद के तीन छात्रों ने कामयाबी हासिल की है। रिजल्ट आने पर परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
सदर बाजार में कंप्यूटर वर्ल्ड के स्वामी अमित अग्रवाल व वीना अग्रवाल के पुत्र अवि अग्रवाल ने आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में 821वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में उपलब्धि को हासिल कर लिया।
पिछले दो वर्षों से परीक्षा के लिए राजस्थान के कोटा में तैयारी कर रहे थे। अवि ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित इंजीनयरिंग के आईआईटी व एनआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें देश के लगभग 15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। उनका उसका सपना विश्व रैंकिंग में 118 वे नंबर पर आने वाले आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियर बनना हैं।
जनरल स्टोर स्वामी के बेटे प्रियांशु ने पाई 3500 रैंक
मोहल्ला रोशनगंज में मोदी कॉलोनी में रहने वाले अवनीश राठौर के पुत्र प्रियांशु राठौर ने ऑल इंडिया में 3500 रैंक हासिल की है। उनकी कामयाबी पर परिजन ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
माधव राव सिंधिया स्कूल में दसवीं में 98 व 12वीं में 95 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाले प्रियांशु राठौर का सेंटर लखनऊ गया था। ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी करते हुए रोजाना ही आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई की। उन्होंने अपने इंजीनियर बनने के सपने को पूरा किया। प्रियांशु की कामयाबी पर मां सुनीता राठौर, बहन प्रिया राठौर काफी खुश हैं। उनके जेई मेंस में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
प्रधान के पौत्र ने परीक्षा की उत्तीर्ण
कलान के गांव लखनपुर की प्रधान लीलावती यादव के पौत्र व अशोक यादव के बेटे उत्कर्ष यादव ने 27 हजार रैंक हासिल की है। उन्होंने दसवीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय व बारहवीं को बंडा के गुरु तेगबहादुर स्कूल से उत्तीर्ण की है। रोजाना पांच से सात घंटे तक पढ़ाई करने वाले उत्कर्ष ने राजस्थान के कोटा में तैयारी की थी। उनकी कामयाबी पर मां गीता देवी, बहन सृष्टि यादव ने मिठाई खिलाई। उत्कर्ष के चाचा समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार ने भी उत्साह बढ़ाया है।
अवि अग्रवाल। स्रोत: स्वयं
अवि अग्रवाल। स्रोत: स्वयं