फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉक्टर समेत तीन कर्मी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी और लू के मौसम में मरीजों का उपचार करने के बजाये बिना सूचना के गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने कार्रवाई की है। सीएमओ ने ददरौल सीएचसी के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ अचानक सीएचसी में पहुंच गए। उन्हें चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित यादव, डॉ. पंकज, डॉ. गौरव गुप्ता, फार्मासिस्ट शिवपाल उपस्थित मिले। उपस्थिति रजिस्टर में डॉ. आयुषी वर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर मीना कुमारी, दाई नेहा गुप्ता बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।
सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि संबंधित से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त करें। एलटी कक्ष में उपकरणों को व्यवस्थित रख-रखाव व सफाई के लिए निर्देशित किया गया। सीएमओ ने फार्मासिस्ट से कहा कि जिन दवाइयों की एक्सपायरी सीमा समीप है, उनको पहले वितरित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें