फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन एसडीओ व सात जेई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ पुवायां। बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही करने पर तीन एसडीओ व सात जेई को नोटिस जारी किया गया है। एक्सईएन ने नेवर पेड व लांग अनपेड की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पुवायां पुनीत कुमार निगम ने विद्युत बिल राहत योजना की समीक्षा करने पर पाया कि उपखंड स्तर पर स्थिति ठीक नहीं है। इसके तहत एसडीओ हरेंद्र कुमार राहुल, राजू कुमार व मनीष चंद्र को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह खुटार-रामपुरकलां के जेई जितेंद्र शर्मा, गंगसरा के जेई सागर राजेंद्र, सिंधौली के जेई दिनेश कुमार, पुवायां ग्रामीण के जेई सतीश चंद्र, घनश्याम नानकपुरी के जेई राम अवतार, जेबां-मुड़िया पवार के जेई अनुराग मिश्रा, बंडा के जेई जयंत कुमार को भी नोटिस भेजकर 15 दिसंबर तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि जेई व एसडीओ ने शासन की मंशा के अनुसार योजना के तहत काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें