फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केवीएस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
अंकिता राज। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अंकिता राज, विवेक वर्मा और जान्हवी ने अपनी जगह बनाई है। उनके चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अंडर-17 जैवलिन थ्रो में अंकिता राज ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 28 से 30 अप्रैल तक एमसीएफ केंद्रीय विद्यालय, रायबरेली में हुई प्रतियोगिता के आधार पर अंकिता का चयन हुआ। वह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो की छात्रा हैं।
इसी प्रतियोगिता में विवेक कुमार वर्मा ने अंडर-17 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें भी मौका मिला है। अंडर-17 बालिका फुटबॉल खिलाड़ी जान्हवी गुप्ता ने 21 से 23 अप्रैल तक केंद्रीय विद्यालय, बरेली में आयोजित क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनके प्रदर्शन के आधार पर केवीएस संभाग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया। तीनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खुशी का माहौल है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तीनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अंकिता राज। स्रोत: स्वयं

अंकिता राज। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें