शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 21 जून को कानपुर के कमला क्लब में होने वाले अंडर-23 राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट ट्राॅयल के लिए जिले से तीन खिलाड़ियाें का चयन किया गया है।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि बल्लेबाज संध्या सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज वृंदा भसीन और बल्लेबाज अंशिका को ट्रॉयल खेलने का मौका मिलेगा। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश की टीम के लिए रास्ता खुल जाएगा।
ट्राॅयल के लिए उनका चयन होने पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज, वत्सल, कुशाग्र, अभिषेक शर्मा,सौरभ, इरफान खान, मयूर खन्ना, नूर आलम आदि ने खुशी जताई है। संवाद
अंशिका। स्रोत: स्वयं
अंशिका। स्रोत: स्वयं