भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह की गाड़ी बाइक से टकरा गई। तीनों बाइक सवार नशे में थे। हेड कांस्टेबल के विरोध करने पर तीनों ने अभद्रता की। इसके बाद तीनों हेड कांस्टेबल को पकड़कर पुलिस बूथ के अंदर ले गए और हाथापाई पर आमादा हो गए।
हेड कांस्टेबल ने किसी तरह तीनों को संभाला। आरसी मिशन पुलिस को फोन किया। सूचना पर एसआई विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। साथ ही बाइक कब्जे में ली। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। बाइक सवार शहर की ओर से आ रहे थे। वहीं, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद