मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राज्य मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बग्गी। संवाद
मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राज्य मार्ग पर बुधवार रात ट्रक की टक्कर से घोड़ाबग्घी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बग्घी में सवार खुदागंज के तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घोड़े की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।
खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीपपुर निवासी वसीम अहमद, कय्यूम अहमद व संतोष कुमार मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर बड़ागांव में एक बरात में बुकिंग पर घोड़ाबग्घी ले गए थे। रात करीब 11 बजे वे लोग खुदागंज लौट रहे थे। हाईवे पर ग्राम पृथ्वीनगला उर्फ नगरिया के सामने पीछे से आए ट्रक से बग्घी को टक्कर लग गई।
चालक ट्रक को लेकर भाग गया। हादसे में बग्गी पर सवार वसीम, कय्यूम और संतोष कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद