फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिया से टकराकर कार सवार प्रधान समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकबरी में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र के गांव अकबरी के पास बुधवार सुबह हुए हादसे में प्रधान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में लगभग 12 साल के एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी रंजीत सिंह ग्राम प्रधान हैं। वह बुधवार सुबह अपने परिवार के दो अन्य लोगोें के साथ रिश्तेदारी से वापस गांव इंदरपुर आ रहे थे। गांव अकबरी में गैस एजेंसी के पास उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पुलिया से जा टकराई।
इस हादसे में बोलेरो पर बैठे प्रधान समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंंची पुलिस ने तत्काल गांववासियों की मदद से घायलों को कार से निकाला, लेकिन फोन करने के लगभग आधे घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसका कारण एंबुलेंस का खुदागंज अस्पताल में उपलब्ध नहीं होना रहा।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा बाद पहुंंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाने के बाद शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में बच्चे की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें