फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार... नैनीताल घूमने जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Mon, 09 Jun 2025 11:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गोरखपुर निवासी परिवार कार से नैनीताल घूमने जा रहा था। इनकी कार शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।   
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव के पास मौरंग भरे ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। हादसे में नैनीताल जा रहे गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव निवासी शिवम (37 वर्ष), उनका दो वर्षीय बेटा माधवन व बहन श्वेता द्विवेदी (42 वर्ष) की मौत हो गई। चालक और परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। शिवम गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और शिवाय होटल के मालिक शरदेंदु पांडेय के भतीजे थे।

विज्ञापन

शिवम पांडेय व उनके परिवार के लोग उत्तराखंड घूमने जा रहे थे। कैंची धाम के बाद नैनीताल जाना था। शिवम पांडेय रविवार की रात करीब नौ बजे परिवार के साथ दो वाहनों से निकले थे। शिवम कार में आगे बैठे हुए थे। कार उनका चालक अंगद चला रहा था। पीछे सीट पर दो वर्षीय बेटा माधवन, पत्नी शालिनी, बहन श्वेता द्विवेदी व श्वेता का पांच वर्षीय पुत्र सिद्धू उर्फ शिवांश बैठे थे।

यह भी पढ़ें- 'घर में कोई नहीं तो अय्याशी करोगी': मेरी बहन बात सुनो कहकर हैदरी दल ने लड़की संग की गुंडागर्दी, देखें Video

दूसरी कार में थे परिवार के अन्य सदस्य 
दूसरी कार में परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से मौरंग उतारी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसे में गोरखपुर के थाना खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी डॉ. नीरज द्विवेदी की पत्नी श्वेता द्विवेदी, मलाव निवासी शिवम पांडेय व उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक अंगद यादव, शिवम पांडेय की पत्नी शालिनी पांडेय, भांजा सिद्धू द्विवेदी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने के बाद घायल सिद्धू को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें