घायलों की हालत गंभीर
तेज धमाके से आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। शोर होने पर लोग मौके पर पहुंचे तो सिलिंडर फटने की जानकारी हो सकी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। केमिकल के कारण तीनों घायलों के शरीर पर फफोले पड़ गए हैं। घायलों का इलाज करने वाले डॉ. एमके सिंह ने घायलों की हालत गंभीर बताई है।
आसपास के लोगों ने बताया कि अंकित ने चार दिन पहले ही गुब्बारे बेचने का काम शुरू किया है। घनी आबादी में लोगों ने अंकित को खुद ही सिलिंडर में केमिकल डालकर गैस बनाने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।